फगवाड़ा,पंजाब/साहिल चोपड़ाः पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज मल्टी स्टोरी पार्किंग के फगवाड़ा नगर निगम के वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 का चुनाव पंजाब की सरकार विकास को मुद्दे पर लड़ेगी और जो लोग पंजाब की अमन एवं शांति को भंग करके पंजाब में सरकार बनाने का सपना देख रहे है वे कभी भी पूरा नहीं होगा। पंजाब सरकार ने पिछले 9 सालों में पंजाब को विकास हमारे लिए जी जान से काम किया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लोगों को गुमराह करके सत्ता में काबिज होना चाहते हैं इनका यह सपना पंजाब की जनता कभी भी पूरा नहीं होने देगी। पंजाब भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार पंजाब में अमन शांति बनाये रखने के लिए वचनवर्द्ध है। शरारती तत्वों द्वारा पंजाब का माहौल खराब करने की जो कोशिश की जा रही है वह कभी पूरी नहीं होगी।